कफ सिरप खरीदने के नियम बदले, अब डॉक्टर के पर्चे के बिना नहीं मिलेगी दवा
*सुशील रिंकू को उम्मीदवार बनाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह --सुशील शर्मा*
आज तिथि 30 मार्च जालंधर ( विक्रांत मदान )भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा ने सुशील रिंकू को जालंधर लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार बनाने पर हार्दिक मुबारकबाद दी है।उन्होंने कहा कि सुशील रिंकू को उम्मीदवार बनाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह चरम सीमा पर है।उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता बूथ से लेकर मंडल तक मजबूती के साथ काम कर रहे हैं और इस बार शहर की चारों विधानसभाओं में मेहनती कार्यकर्ताओं की बदौलत पार्टी को रिकॉर्ड तोड़ मत प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि इस बार जालंधर लोकसभा के सभी 9 विधानसभा हल्को में भाजपा विपक्षी पार्टियों के चारों खाने चित्त करके पहली बार अपना सांसद बनायेगी। सुशील शर्मा ने कहा कि कल के रोड शो कार्यक्रम में उमड़ा जनसमूह इस बात को साबित करता है कि पार्टी की शहर में लोकप्रियता विरोधियों की हार को पक्का करने जा रही है।
Comments & Discussions
Be the first to comment on this article!