Tue, 16 Jun 2026
Post Details

*जालंधर में भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता से युवाओं में भाजपा से जुड़ने का भारी उत्साह--केडी भंडारी*

*नॉर्थ हल्के में भाजपा का मजबूत होता गढ़, दर्जनों युवाओं ने पार्टी का दामन थामा*

*जालंधर में भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता से युवाओं में भाजपा से जुड़ने का भारी उत्साह--केडी भंडारी*

*जालंधर के लोग सुशील रिंकु को लोकसभा चुनावों में जीता कर नए युग की करेंगे शुरुआत--केडी भंडारी*

जलांधर 10 अप्रैल (विक्रांत मदान) : भारतीय जनता पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व सीपीएस के डी भंडारी की अध्यक्षता में आज नॉर्थ हल्के के ईसानगर में भाजपा और मोदी सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर दर्जनों युवाओं ने पार्टी का दामन थामाहै।इस अवसर पर भाजपा ज्वाइन करने वालों में मुख्य रूप से हिमांशु,मिथुन,राजवीर,रिंका,रोहित और अन्य साथी उपस्थित थे।इस अवसर पर के डी भंडारी ने भाजपा जॉइन करने पर उनका स्वागत किया वही कहा कि जालंधर में भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता से युवाओं में भाजपा से जुड़ने का भारी उत्साह है।उन्होंने कहा कि जालंधर में भाजपा का बढ़ता हुआ जनाधार विरोधियों की हार को पक्का कर रहा है।उन्होंने कहा कि भाजपा विकास की राजनीति पर विश्वास करती है और अब जालंधर के लोग भी सुशील रिंकु को लोकसभा चुनावों में जीता कर नए युग की शुरुआत करेंगे।उन्होंने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि भाजपा का सांसद ही जालंधर के रुके हुए विकास के भविष्य में तस्वीर बदल सकता है इसलिए जालंधर वासियों को मोदी के विकास मॉडल पर वोट देना होगा।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजेश मल्होत्रा और आशीष सहगल,हसन सोनी,अनिल शर्मा, दिनेश महेंद्रु, हरप्रीतआदि उपस्थित थे।

Views: 84

Comments & Discussions

Be the first to comment on this article!



Latest News

Number of Visitors - 167356