Tue, 16 Jun 2026
Post Details

भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील शर्र्मा ने बृजेश शर्मा को मैडीकल सैल का प्रभारी नियुक्त किया ।

*ब्रजेश शर्मा भाजपा मैडीकल सैल जालन्धर के प्रभारी नियुक्त*

आज जालंधर (विक्रांत मदान) : भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा ने जिला प्रभारी संजीव खन्ना से विचार विमर्श करके जिला प्रवक्ता ब्रजेश शर्मा को भाजपा मैडीकल सैल जालन्धर का प्रभारी नियुक्त किया है।सुशील शर्मा ने इनकी नियुक्ति पर मुबारकबाद दी है।ब्रजेश शर्मा ने अपनी नियुक्ति पर सभी का धन्यवाद किया है तथा कहा कि वे पूरी तरह समर्पित होकर तन्मयता से कार्य करेंगे।उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा को विश्वास दिलाया कि उन्हें पार्टी ने जो जिम्मेवारी दी है वो पूरी ईमानदारी से इस जिम्मेवारी को निभायेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी को पूरे शहर में मजबूत करने के लिये कार्य करेंगे और मोदी सरकार की हर योजना को हर घर तक पहुचाने का कार्य करेंगे।उन्होंने कहा कि जिला भाजपा मेडिकल सैल सुशील रिंकु की जीत सुनिश्चित करने के लिए जालंधर लोकसभा में पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा।

Views: 63

Comments & Discussions

Be the first to comment on this article!



Latest News

Number of Visitors - 167356