Tue, 16 Jun 2026
Post Details

जब्बार खान की मेहनत रंग लाई, जालंधर के मुस्लिम समुदाय ने चरणजीत सिंह चन्नी को दिया समर्थन 

आज जालंधर तिथि 28 अप्रैल ( विक्रांत मदान) :शनिवार को कांग्रेस पार्टी, खासकर जालंधर लोकसभा से उम्मीदवार पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को उसे समय बल मिला जब बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय की तरफ से उन्हें समर्थन देने का ऐलान किया। इस कार्यक्रम के सूत्रधार कांग्रेस नेता जब्बार खान बने। जिनकी पिछले कई दिनों की मेहनत की बदौलत मुस्लिम समुदाय की तरफ से एक बार फिर से कांग्रेस पार्टी का दामन थामा गया। पिछले साल जालंधर लोकसभा चुनाव में मुस्लिम समुदाय की तरफ से आम आदमी पार्टी को समर्थन किया गया था जिसकी बदौलत सुशील कुमार रिंकू सांसद बनने में कामयाब हुए थे। लेकिन मुस्लिम समुदाय की कई ऐसी मांगी थी जिन्हें 1 साल में पूरा नहीं किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को साथ लेकर जालंधर के मुस्लिम समुदाय को मिलकर उनकी मांगों को सुना गया और उन्हें जल्द पूरा करने का आश्वासन भी दिया गया। शनिवार को स्थानीय होटल में सैकड़ो की संख्या में मुस्लिम समुदाय की तरफ से चरणजीत सिंह चन्नी को समर्थन देने का ऐलान किया गया। इस मौके पर गुर्जर समुदाय से रहमत अली, मोबीन खान, अरशद खान, एडवोकेट नईम खान, अमजद अली खान, सिकंदर शेख, हसन अली, वसीम खान, समीर खान, सलमान खान, सुलेमान खान, एडवोकेट असीम अख्तर, तसलीम, हाफिज एहसान, नहीं ऑप्टिकल, इमरान खान सहित सैकड़ो की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग मौजूद रहे।

Views: 28

Comments & Discussions

Be the first to comment on this article!



Latest News

Number of Visitors - 167365