कफ सिरप खरीदने के नियम बदले, अब डॉक्टर के पर्चे के बिना नहीं मिलेगी दवा
समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस को समर्थन देने का ऐलान किया
चरणजीत चन्नी को बड़ी बढ़त से जिताने की बात कही
जालंधर- आज तिथि 19 मई (विक्रांत मदान) :
समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस पार्टी को समर्थन देने का ऐलान किया है।समाजवादी पार्टी के जिला जालंधर के अध्यक्ष मंजीत सिंह ने पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की और पदाधिकारियों तथा लोगों को चरणजीत सिंह चन्नी के पक्ष में वोट डालने की बात कही।समाजवादी पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह ने चन्नी के भाई सुखवंत सिंह के साथ बैठक की और घोषणा की कि चन्नी बड़े अंतर से जीतेंगे।इस दौरान जिला अध्यक्ष मंजीत सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी का लक्ष्य इंडिया गठबंधन की सरकार बनाना है।उन्होंने कहा कि देश में चरणजीत सिंह चन्नी जैसे शिक्षित और बुद्धिमान नेता की जरूरत है और वह हलके के विकास के लिए अच्छी और ऊंची सोच रखते हैं जिले से चरणजीत सिंह चन्नी को जिताकर देश की लोकसभा में भेजा जाए ताकि भारत का संविधान बचाया जा सके। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज देश का संविधान को भाजपा से खतरे में है।इस मौक़े समाजवादी के जिला उपाध्यक्ष रोहित, हलका प्रभारी रविपाल, डॉ. करतार चंद, दिग्विजय यादव, वीरू के अलावा सोमनाथ और अजीत यादव समेत अन्य पार्टी नेता मौजूद रहे।
Comments & Discussions
Be the first to comment on this article!