Wed, 17 Jun 2026
Post Details

*जालंधर वेस्ट हल्के में भाजपा का किला हुआ और ज्यादा मजबूत,कांग्रेस की प्रदेश महिला मोर्चा सचिव चंद्रकांता पार्टी में हुई शमिल*

 

*जालंधर वेस्ट में भाजपा के बढ़ते जनादर से सत्तारूढ़ पार्टी की कारगुजारी पर प्रश्न चिन्ह--जय इंद्र कौर*

*वेस्ट हल्के की अनदेखी को देखते हुए लोगो को केवल भाजपा मे ही अपना भविष्य सुरक्षित नजर आ रहा --शीतल अंगुराल*

*जालंधर वेस्ट हल्के में भाजपा के बढ़ते जनादार से विपक्षी दल पूरी तरह बैचैन--शमा चौहान*

*केंद्र की मोदी सरकार और पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा की ज्वाइन--चंद्रकांता*

जालंधर आज तिथि 28 जून (विक्रांत मदान) : भारतीय जनता पार्टी को वेस्ट हल्के के उप चुनावों से पहले मजबूती मिलते हुए मंडल 10 के रत्न नगर क्षेत्र की गली न 11 में रखे कार्यक्रम में कांग्रेस की प्रदेश महिला मोर्चा सचिव चंद्रकांता ने भाजपा ज्वॉइन की है। उन्हें भाजपा करवाने में जिला महिला मोर्चा की मंडल 2 की अध्यक्ष  नीलम सोढ़ी ने अहम भूमिका निभाई।उन्हें भाजपा ज्वॉइन करवाने के लिए प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष बीबा जय इंद्र कौर, वेस्ट हल्के से भाजपा उम्मीदवार शीतल अंगुराल,जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष शमा चौहान,महामंत्री शालू, मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पलवी वर्मा, जिला उपाध्यक्ष किरण भगत,परवीन भारती और सुमन राणा,मीडिया इंचार्ज अभी बेदी विशेष रूप से उपस्थित थे।इस अवसर पर बीबा जय इंद्र कौर ने भाजपा जॉइन करने पर उनका हार्दिक स्वागत किया वही उन्होंने कहा कि जालंधर वेस्ट में भाजपा के बढ़ते जनादर से सत्तारूढ़ पार्टी की कारगुजारी पर प्रश्न चिन्ह लग गया है।उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार की विकासवादी सोच के चलते ही आज समाज के हर वर्ग मे भाजपा से जुड़ने का उत्साह बढ़ता जा रहा है।शीतल अंगुराल ने कहा कि केवल भाजपा ही जालंधर वेस्ट के लोगो को सुरक्षा की सुविधा दे सकती है और उनके उज्वल भविष्य के लिये नीतियोँ को धरातल पर लागू कर सकती है।उन्होंने कहा कि वेस्ट हल्के के पिछड़ेपन और लगातार अनदेखी को देखते हुए लोगो को केवल भाजपा मे ही अपना भविष्य सुरक्षित नजर आ रहा है।शमा चौहान ने कहा कि जालंधर वेस्ट में भाजपा के बढ़ते हुए जनाधार को देख कर पार्टी कार्यकर्ताओं के हौसले बुलंद हो गए हैं,वहीं विपक्षी दल पूरी तरह बैचैन हो चुके है।उन्होंने कहा कि जालंधर वेस्ट के मतदाता भाजपा को जिताने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और वो भाजपा प्रत्याशी शीतल अंगुराल को एक बड़ी लीड के साथ विजयी बनाएंगे तथा भाजपा विधायक जालंधर वेस्ट के क्षेत्र का चौमुखी विकास करेगा।इस अवसर पर चंद्रकांता ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और भाजपा की नीतियों से प्रभावित हूं जो कि राष्ट्रवाद की धारणा पर चलती है।

Views: 153

Comments & Discussions

Be the first to comment on this article!



Latest News

Number of Visitors - 167441