कफ सिरप खरीदने के नियम बदले, अब डॉक्टर के पर्चे के बिना नहीं मिलेगी दवा
पटना आज तिथि 1 जुलाई 2024 (विक्रांत मदान) :
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष , पूर्व मंत्री, स्वतंत्रता सेनानी अब्दुल कैयूम अंसारी की 120 वीं जयन्ती आज प्रदेश कांग्रेस कमिटी मुख्यालय सदाकत आश्रम में मनायी गयी।
इस अवसर पर अब्दुल कैयूम अंसारी के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कोषाध्यक्ष निर्मलेंदु वर्मा ने कहा कि स्व0 अंसारी साहेब उच्च कोटि के स्वतंत्रता सेनानी एवं गरीबों के मशीहा थे। राज्य सरकार के मंत्री के रूप में उन्होंने स्वास्थ्य विभाग में गरीबों के इलाज के लिये कई योजनाएं चलायी। राज्य के बुनकरों के विकास के लिये उन्होंने कई कार्यक्रम चलाये। प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष के रूप में उनके कार्यकाल में कांग्रेस कार्यकर्ता का काफी सम्मान था।
सर्वप्रथम अंसारी साहेब के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमेन राजेश राठौड़ , लाल बाबू लाल, ब्रजेश प्रसाद मुंनन, राज किशोर सिंह, उदय शंकर पटेल, आशुतोष शर्मा,प्रदुम्न यादव, राहुल पासवान, मनोज मेहता, सुदय शर्मा, रमाशंकर पांडे,अब्दुल वाकी एवं अन्य कांग्रेसजनों ने भी अब्दुल कैयूम अन्सारी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धाँजलि अर्पित की।
राजेश राठौड़
चैयरमेन मीडिया बिभाग
9430438222
Comments & Discussions
Be the first to comment on this article!