Wed, 17 Jun 2026
Post Details

*बिहार कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने फहराया तिरंगा*

सदाकत आश्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने तिरंगा फहराया

*आजादी की लड़ाई में जिनका योगदान रहा वें समझेंगे इस देश की नब्ज: प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह*

*आजादी की लड़ाई को झुठलाने वाले तिरंगा यात्रा निकाल देशभक्ति का कर रहें हैं प्रदर्शन: डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह*

*पटना. गुरूवार, 15 अगस्त, 2024* देश के 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बिहार प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने तिरंगे को सलामी दी।

राष्ट्रध्वज को सलामी देने के बाद प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने उपस्थित कांग्रेसजन को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश की आजादी की लड़ाई लड़ी है और हमारे खून में देशभक्ति है। जबकि आज के दौर में ऐसे लोग देशभक्ति का प्रदर्शन कर रहे हैं जो आजादी के लड़ाई के समय अंग्रेजों के लिए मुखबिरी करते थे और आजादी के लड़ाई को ही झुठलाने का प्रयास करते रहें। आज तिरंगा यात्रा निकालने वाले लोगों से पूछना होगा कि देश की नवनिर्माण में जब आहुतियां दी जा रही थी तो वें कहां थे? उन्होंने आगे कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी ने देश की सदन से लेकर सड़क तक जनता के हक की लड़ाई लड़ी, जिसके कारण आज 56 इंच का सीना लिए घूमने वाले लोगों का बॉडी लैंग्वेज और व्यवहार सहमा हुआ है। देश को राहुल गांधी के जैसा मजबूत नेतृत्व देना होगा तभी इस देश में अराजकता की सरकार चलाने वाले लोगों से हम निपट सकते हैं। आज इस देश में वित्तीय अराजकता का माहौल बनाया गया है और उसे हिंडनबर्ग के रिपोर्ट ने जाहिर कर दिया कि इस देश की सरकार के द्वारा ऐसे घपलेबाजों को समर्थन मिल रहा है। देश के संविधान पर लगातार हमला करने वाले लोगों को जनता ने आधा सबक सीखा दिया है और अगली बार मजबूती से सबक सीखा देना है। जनता देश में अराजकता फैलाने वाले लोगों को चिन्हित कर चुकी है और संविधान की रक्षा के लिए हमारे नेता राहुल गांधी को अपना आशीर्वाद देने का मन बना चुकी है। आजादी के इस जश्न में हम सब को देश की एकता, अखंडता और अक्षुण्णता को मजबूत करना है।

इससे पूर्व सेवादल ने ध्वज गीत का गायन किया और तत्पश्चात सभी कांग्रेसजन ने राष्ट्र गान का गायन किया।

स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में कांग्रेस विधान परिषद दल के नेता डा0 मदन मोहन झा, पूर्व  प्रदेश अध्यक्ष डा0 शकील अहमद, विधान पार्षद डा0 समीर कुमार सिंह, विधायक प्रतिमा कुमारी दास, कौकब कादरी,  वीणा शाही, नरेन्द्र कुमार,  श्याम सुन्दर सिंह धीरज, डा0 ज्योति, निर्मलेंदु वर्मा, ब्रजेश पाण्डेय, राजेश राठौड़, ब्रजेश प्रसाद मुनन, डा0 हरखू झा,बंटी चौधरी,   लाल बाबू लाल, अमिता भूषण, अमित कुमार टुन्ना,मनोज कुमार सिंह मुन्ना शाही,कपिलदेव प्रसाद यादव,आनंद माधव ,डा0 संजय यादव,  ,राज कुमार राजन,  प्रभात  द्विवेदी, ज्ञान रंजन, डॉ स्नेहाशीष वर्धन पाण्डेय, आशुतोष शर्मा,    सिंह,  आसिफ गफूर,  राजकिशोर सिंह, चंद्रप्रकाश सिंह, शरवत जहां फातिमा, प्रभात कुमार सिंह, आलोक हर्ष, नागेन्द्र कुमार विकल, कुमार आशीष, गुंजन पटेल, ललन यादव, असफर अहमद, सुधा मिश्रा,सौरभ सिन्हा, उदय शंकर पटेल, सत्येन्द्र कुमार सिंह, पंकज यादव, अजय चैघरी, शशि रंजन, अनुराग चंदन, कैसर अली, वैद्यनाथ शर्मा, अरविन्द लाल रजक,संजय पाण्डेय, विश्वनाथ बैठा, निरंजन कुमार,आदित्य पासवान, विकास कुमार झा, शशिकांत तिवारी, उर्मिला सिंह नीलू, राज छविराज, मो0 शाहनवाज, राहुल पासवान, प्रदुम्न यादव, अश्विनी कुमार, राजेश मिश्रा, विमलेश तिवारी,मृणाल अनामय, सुदय शर्मा, मनीष सिन्हा, मो0 कामरान, संजय तिवारी, खुशबू कुमारी, खुर्रम, विमलेश तिवारी,निधि पाण्डेय, दिलीप कुमार सिंह,राकेश कुमार सिंह सहित सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन शामिल रहें।

राजेश राठौड़
चेयरमैन, मीडिया विभाग,
बिहार कांग्रेस

Views: 205

Comments & Discussions

Be the first to comment on this article!



Latest News

Number of Visitors - 167464