Wed, 17 Jun 2026
Post Details

रेलवे पैसेंजर्स के लिए राहत, टिकट कंफर्म हुई या नहीं इतने घंटे पहले लग जाएगा पता

ट्रेन में सफर करने वालों लोगों को केंद्र सरकार ने एक और बड़ी सुविधा दी है। अब पैसेंजर्स को 8 घंटे पहले ही      पता चल जाएगा कि उनकी टिकट कंफर्म हो गई है या नहीं। यह फैसला रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रिव्यू मीटिंग के बाद लिया है। अभी तक सिर्फ 4 घंटे पहले ही कंफर्मेशन का चार्ट बनता है।

कल से लागू होगा नियम
इस नियम के आने से पैसेंजर्स को यह फायदा होगा कि वह टिकट कंफर्म न होने के कारण दूसरा विकल्प चुन सकते हैं। जहां उन्हें दिक्कत परेशानी का सामना न करना पड़े। नया नियम 1 जुलाई 2025 यानि के कल से लागू होने जा रहा है। शुरुआत में यह कुछ ट्रेनों पर ही लागू किया जाएगा।

सुबह की ट्रेनों के लिए एक दिन पहले तैयार होगा चार्ट
वहीं जिन ट्रेनों का निकलने का समय दोपहर 2 बजे से पहले है, उनका चार्ट एक दिन पहले यानि रात 9 बजे तैयार होगा। उदाहरण के लिए अगर ट्रेन सुबह 8 बजे की है तो उसका चार्ट रात 9 बजे बन जाएगा। इससे सुबह की ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को भी पर्याप्त समय मिलेगा।

Views: 41

Comments & Discussions

Be the first to comment on this article!



Latest News

Number of Visitors - 167446