Wed, 17 Jun 2026
Post Details

सिविल अस्पताल में पति ने पत्नी और सास को मारी गोलियां वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान...

सिविल अस्पताल में पति ने पत्नी और सास को मारी गोलियां

वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान...

पढ़ें पूरी खबर 

करतारपुर (राजन) : घरेलू विवाद के चलते पति ने पहले पत्नी को मारपीट कर जख्मी कर दिया। यह सिविल अस्पताल में दाखिल हुई तो पति सिविल अस्पताल पहुंच गया और पत्नी और उसके साथ बैठी सास को गोलियां मार दी। दोनों को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल जालंधर रेफर कर दिया गया है। सूचना मिलने पर डीएसपी विजय कुंवर पाल व थाना प्रभारी रमनदीप सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। डीएसपी विजय कुंवर पाल ने बताया कि करतारपुर के गांव ब्रह्मपुर की 24 वर्षीय ज्योति की शादी कपूरथला के गांव औजला निवासी सुखचैन सिंह से चार वर्ष पहले हुई थी। देनों में छोटी-छोटी बातों पर विवाद हो जाता था। इस पर सोमवार दोपहर एक के करीब सिर पर चोट लगने से घायल ज्योति अपनी मां कुलविंदर कौर के साथ सिविल अस्पताल पहुंची और आरोप लगाया कि उसके पति ने उससे मारपीट की है। ब शाम सात बजे के करीब सुखचैन मुंह पर कपड़ा बांधकर सिविल अस्पताल करतारपुर पहुंचा और पत्नी के सिर पर रिवाल्वर से फायर कर दिया। इसके बाद सुखचैन ने पत्नी के पास बैठी उसकी माता कुलविंदर कौर के पेट में गोली मार दी। इसके बाद सुखचैन ने कई गोलियां चलाई और भाग गया। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस को मौके से चार गोलियों के खोल बरामद हुए, जो 32 बोर के बताए जा रहे हैं। डीएसपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। केस दर्ज किया जा रहा है। आरोपित को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। सिविल अस्पताल में उपचाराधीन मरीज दहशत, में शाम सात बजे वारदात के समय वार्ड में कई मरीज दाखिल थे, जिनमें फायरिंग से दहशत का माहौल बन गया। मरीजों ने बताया कि एक व्यक्ति मुंह पर सफेद कपड़ा लपेटकर आया और दोनों महिलाओं को गोलियों मारकर गोलियों के खोल जाधारण लहूलुहान कर दिया। उन्होंने बताया कि आरोपित ने पांच-छह गोलियां चलाई। उन्होंने पुलिस प्रशासन से अस्पताल में सुरक्षा प्रबंध कड़े करने की मांग की है।

Views: 37

Comments & Discussions

Be the first to comment on this article!



Latest News

Number of Visitors - 167468