Fri, 31 Jul 2026
G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पंजाब के कई इलाकों में बारिश

ख़बरिस्तान नेटवर्क, पटियाला : आज पंजाब के कई इलाकों में बारिश हुई। इस बारिश ने लोगों को जहां राहत दी तो वहीं कुछ जगहों पर हादसे भी देखने को मिले। पटियाला में PRTC की बस नेशनल हाईवे पर पलट गई। जिसमें कई सवारियां जख्मी हो गई हैं। 

जानकारी के मुताबिक पटियाला के नेशनल हाइवे पर बारिश के कारण बस का टायर स्लिप कर गया। जिस कारण बस एक तरफ पूरी तरह से पलट गई और चीख पुकार मच गई। इस बस में 26 सवारियां बैठी हुई थी। जिन्हें लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई।

लुधियाना में भी हुआ हादसा

आपको बता दें कि लुधियाना में भी आज बारिश के कारण हादसा देखने को मिला। बारिश के बीच फिरोजपुर रोड पर तेज रफ्तार क्रेटा कार पलट गई। पलटने के बाद वह दो गाड़ियों से टकरा गई। इस हादसे में 3 लोग बुरी तरह से जख्मी बताए जा रहे हैं। जिन्हें लोगो ं की मदद से अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Latest News

Number of Visitors - 188579