Wed, 17 Jun 2026
Post Details

आप सरकार ने पंजाब में लगाई अघोषित इमरजेंसी : परगट सिंह

आप सरकार ने पंजाब में लगाई अघोषित इमरजेंसी : परगट सिंह

पढ़ें पूरी खबर 

जालंधर (राजन) : कांग्रेस के सीनियर नेता एवं जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के विपक्ष के प्रति परगट सिंह आर्काइव रवैए की कड़ी निंदा की है।

विधायक परगट सिंह ने कहा कि राज्य सरकार जिस तरह लोगों का हक दवा रही है, वह पंजाब में अघोषित एमरजेंसी लगाने जैसा है। उन्होंने कहा कि पहले प्रेस की आजादी छीनी गई और अब विपक्ष और आम लोगों की भी आजादी व लोकतंत्र को दबाया जा रहा है। आप सरकार इसके लिए पुलिस का गलत इस्तेमाल कर रही है। विधायक ने कहा कि बदले की राजनीति कर रही आप सरकार का यह रूप दिल्ली और पंजाब में अलग-अलग दिख रहा है।

उन्होंने कहा कि अगर शिरोमणि अकाली दल के नेता विक्रम सिंह मजीठिया आरोपी हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई हो। न ही बिक्रम मजीठिया को छुपा कर ईधर-उधर ले जाना और उन्हें उनके परिवार से दूर रखना, उनसे मिलना न देना।

 

आप सरकार बदले की राजनीति कर जो ट्रेंड सेट कर रही है, वह पंजाब के अमन व शांति के लिए ठीक नहीं है। सरकार की इन दमनकारी नीतियों के चलते लोकतंत्र से पंजाब के लोगों का विश्वास उठ रहा है। पंजाब में पहले ही कानून व्यवस्था बुरी तरह चरमराई हुई है। लोगों को न्याय नहीं मिल रहा है। इस तरह के हथकंडों से पुलिस और कानून कमजोर होगा। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग और कांग्रेस पार्टी और वह खुद इस अघोषित आपातकाल के खिलाफ आवाज बुलंद करते रहेंगे।

Views: 33

Comments & Discussions

Be the first to comment on this article!



Latest News

Number of Visitors - 167387