Fri, 31 Jul 2026
G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर की सफाई को लेकर विनीत धीर एक्शन में, जारी कर दिए यह आदेश

जालंधर के मेयर विनीत धीर एक्शन मोड में आ गए है। दरअसल, शहर को साफ सुथरा बनाने के लिए मेयर विनीत धीर ने आदेश जारी किए है। जिसमें उन्होंने शहर की 2 टाइम सफाई करने के लिए कहा है। इस दौरान उन्होंने लोगों से भी शहर को साफ सुथरा बनाने की अपील की है।

दरअसल, आज मेयर विनीत धीर से अधिकारियों के साथ शहर की साफ सफाई और अधूरे कामों को लेकर मीटिंग भी की। जिसके बाद आदेश जारी किए गए। आदेशों के मुताबिक शहर के अधीन आते इलाकों में साफ-सफाई 2 शिफ्टों में होगी। जिसमें पहली शिफ्ट में सुबह 6 बजे से 11 बजे तक सफाई की जाएगी।

वहीं दूसरी शिफ्ट में 4 बजे से शाम 7 बजे तक सफाई की जाएगी। इस दौरान सेनेटरी अधिकारियों को हिदायत दी गई है कि सभी सफाई कर्मियों की दो शिफ्टों की हाजरी को यकीनी बनाया जाए। यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू किए गए हैं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 188539