Wed, 17 Jun 2026
Post Details

पंजाब विधानसभा में CM मान ने पेश किया बेअदबी बिल पढ़ें पूरी खबर

पंजाब : पंजाब सरकार ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाले अपराधों पर सख्त रवैया अपनाते हुए कदम उठाया है। आज पंजाब विधानसभा में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी के खिलाफ सख्त कानून लाने के उद्देश्य से नया बिल पेश किया। इस बिल का उद्देश्य राज्य में धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले कृत्यों पर रोक लगाना और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाना है।

बिल पेश किए जाने के बाद विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने इस मुद्दे पर विचार करने की मांग की। वहीं 15 मिनट के लिए सदन की कार्यवाई स्थगित की गई है। मुख्यमंत्री मान की अध्यक्षता में हुई इस अहम बैठक में यह फैसला लिया गया।

 

क्यों ज़रूरी था यह कानून?

पिछले कई वर्षों से पंजाब में धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी को लेकर सामाजिक और धार्मिक संगठनों के बीच असंतोष बढ़ता गया था। इस मुद्दे को लेकर कई बार प्रदर्शन भी हुए और सरकार से सख्त कानून की मांग की जाती रही। अब सरकार ने लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए इस दिशा में ठोस कार्रवाई की है।

Views: 36

Comments & Discussions

Be the first to comment on this article!



Latest News

Number of Visitors - 167416