गोलगप्पे खाने के शौकीनों ज़रा ध्यान दें, कहीं आपके साथ न हो जाए ऐसी घटना
होशियारपुर के चब्बेवाल के पास बच्चों से भरी स्कूल बस हादसे का शिकार हो गई। जिसके बाद बस में बैठे छोटे-छोटे बच्चों में चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद बच्चे इस कदर डर गए कि लोगों को स्कूल प्रिंसिपल और बच्चों के परिजनों को मौके पर बुलाना पड़ गया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ।
बताया जा रहा है कि स्कूल बस आगे जा रही थी और उसे राजधानी बस ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बस में बैठे बच्चे दहशत में आ गए। जिसके बाद वहां पर मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें बस से निकाला और उनके स्कूल और परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी।
बताया जा रहा है कि स्कूल बस आगे चल रही थी और अचानक ड्राइवर ने ब्रेक लगा दी। जिस कारण पीछे आ रही राजधानी बस उससे टकरा गई। हालांकि दोनों बसों को नुकसान पहुंचा है। पर उनमें बैठे बच्चों और लोगों को कोई ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा है।
Comments & Discussions
Be the first to comment on this article!