Fri, 31 Jul 2026
G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पंजाब में यूथ अकाली नेता के घर पर फायरिंग, हमलावरों ने मांगी थी 50 लाख रुपए की फिरौती

गुरदासपुर के डेरा बाबा नानक के गांव वैरोके में यूथ अकाली नेता हरसिमरन सिंह के घर पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई हैं। ताबड़तोड़ गोलियों के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। हालांकि इस घटना के दौरान किसी के हताहत की कोई जानकारी नहीं है।

फिरौती से जुड़ा है मामला
बताया जा रहा है कि नेता हरसिमरन सिंह से 50 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई थी। पर जब उन्होंने फिरौती की रकम देने से मना कर दिया था तो उन्हें डराने के लिए घर पर गोलियां चलवाई गई। यह घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। हमलावरों ने करीब 8 राउंड गोलियां चलाई हैं।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की
घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं और आरोपियों की पहचान करनी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 188176