Fri, 31 Jul 2026
G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

दिल्ली में सांसद भी सुरक्षित नहीं, सैर कर रही कांग्रेस महिला की 34 ग्राम सोने की चैन लेकर भागे स्नैचर, Video 

दिल्ली में कांग्रेस की सांसद सुधा रामकृष्णन के साथ चैन स्नैचिंग की हुई है। यह घटना सुबह-सुबह 6 बजे तमिलनाडु भवन के पास की है, जब वह डीएमके सांसद रजती के साथ सैर कर रही थीं। सैर के दौरान स्कूटी से स्नैचर आए और सोने चैन छीनकर फरार हो गए। इस दौरान सांसद सुधा जख्मी भी हो गई। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।

कांग्रेसी सांसद सुधा ने लेटर लिखकर पुलिस, स्पीकर और गृह मंत्रालय को शिकायत की है। गृह मंत्री अमित शाह को लिखे लेटर में कहा कि मेरी चार से ज्यादा सॉवरेन (करीब 32 ग्राम) वजन की सोने की चेन खो गई और मैं इस आपराधिक हमले से बहुत सदमे में हूं। वहीं कांग्रेस ने इस मामले की एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी है।

सुधा तमिलनाडु के मयिलादुथुराई से कांग्रेस की सांसद हैं। अभी संसद के मानसून सेशन में भाग लेने के लिए दिल्ली में हैं। चाणक्यपुरी में जहां उनसे चेन छीनी गई, वह इलाका दिल्ली के सबसे सुरक्षित जगहों में से एक माना जाता है। यहां कई दूतावास और राज्य सरकारों के आधिकारिक आवास हैं।
 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 188467