Fri, 31 Jul 2026
G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

बेखौफ चोरों का आतंक  पासपोर्ट की इंक्वायरी करने गए एएसआइ की बाइक चुरा ले गया चोर

बेखौफ चोरों का आतंक 

पासपोर्ट की इंक्वायरी करने गए एएसआइ की बाइक चुरा ले गया चोर

पढ़ें पूरी खबर 

जालंधर (राजन) : इंडस्ट्रियल एरिया में सोमवार को पासपोर्ट की इंक्वायरी करने गए एएसआइ गुरमिंदर सिंह की बाइक चोरी हो गई। जब इंक्वायरी के बाद वो घर से बाहर निकले तो बाइक गायब थी। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो बाइक को लेकर जाता चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था। थाना आठ की पुलिस ने एएसआइ की शिकायत पर जांच के बाद अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

भोगपुर के रहने वाले एएसआइ गुरमिंदर सिंह पीएसओसी ब्रांच में तैनात हैं। वह सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे किसी व्यक्ति के पासपोर्ट की इंक्वायरी करने के लिए इंडस्ट्रियल एरिया में गए थे। वह घर के बाहर अपनी बजाज प्लेटिना बाइक लगाकर (पीबी08-डीबी-1059) अंदर चले गए। जब कुछ समय के बाद बाहर आए तो बाइक नहीं थी।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 188579