Sun, 14 Jun 2026
Post Details

नौ में एक पंच ने नाबालिग मजदूर के पांव बांधकर उसे उलटा लटकाकर बुरी तरह पीटा।

ख़बरिस्तान नेटवर्क, जालंधर : फिल्लौर के गांव छोटी पाल नौ में एक पंच ने नाबालिग मजदूर के पांव बांधकर उसे उलटा लटकाकर बुरी तरह पीटा। मजदूर का दोष सिर्फ इतना था कि वह बिहार के उस गांव का रहने वाला था, जहां का एक व्यक्ति पंच से 35 हजार रुपए लेकर फरार हो गया था। घटना की वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने आरोपी पंच मनवीर को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके दो साथियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

पंच मनवीर सिंह ने मजदूर अमरजीत निवासी जिला पूर्णिया (बिहार) को 35 हजार रुपए दिए थे। अमरजीत पैसे लेकर भाग गया। मनवीर ने अमरजीत की साइकिल पर जाते फुटेज वायरल कर दी ताकि उसे अमरजीत की जानकारी मिल सके। शनिवार को मनवीर को पता चला कि पैसे लेकर भागने वाले अमरजीत के गांव पुनिया का ही मिथलेश गांव में ही रह रहा है तो उठा लिया। पुलिस ने मनवीर को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि साथी फरार हैं। 

वहीं इस मामले में चौकी इंचार्ज अपरा परमजीत सिंह ने बताया कि मिथलेश जोकि अजमेर सिंह के यहां काम करता है तो वहां से मनवीर सिंह ने अपने खेतों में ले जाकर मारपीट की ओर इस काम में मनवीर का साथ रमनदीप दिया। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और मनवीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और रमनदीप को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Views: 18

Comments & Discussions

Be the first to comment on this article!



Latest News

Number of Visitors - 166579