Wed, 03 Jun 2026
Post Details

गायक राजवीर जवंदा पंच को उनके मासूम बेटे ने दी मुखाग्नि, CM मान भी अंतिम विदाई देने पहुंचे

पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा को उनके पैतृक गांव पौना लुधियाना में पंच तत्वों में विलीन हो गए हैं। गांव के सरकारी स्कूल के पास बने ग्राउंड में उनके बेटे दिलावर ने मुखाग्नि दी। राजवीर जवंदा के अंतिम दर्शन के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान भी गांव पहुंचे। अंतिम दर्शन के लिए गांव में उनके फैंस की भारी भीड़ जुटी गई। 

दर्शन करने पहुंची म्यूजिक इंडस्ट्री के स्टार्स
राजवीर को उसी जगह पर पंच तत्वों में विलीन हुए, जहां राजवीर जवंदा ने पहली बार मंच पर गाया था।  जवंदा के पैतृक घर में उनके परिवार और पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के सेलेब्स के साथ अंतिम दर्शन किए। मौके पर कंवर ग्रेवाल, कुलविंदर बिल्ला और एमी विर्क भी मौजूद रहे।

8 अक्टूबर को हुआ था निधन
जवंदा का निधन 8 अक्टूबर, बुधवार को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में हुआ। 35 साल की कम उम्र में उन्होंने सुबह 10:55 बजे आखिरी सांस ली। अस्पताल ने मेडिकल बुलेटिन में बताया कि उनके मल्टी ऑर्गन फेलियर के कारण निधन हुआ।

टूर पर जाने से रोका था पत्नी ने
जवंदा के एक करीबी दोस्त ने बताया कि 27 सितंबर को जवंदा को BMW बाइक पर टूर करने से उनकी पत्नी अशविंदर कौर ने रोका था। हालांकि वंदा ने भरोसा दिलाया कि कुछ नहीं होगा, मैं जल्दी लौटूंगा। हालांकि उसी दिन हादसा हो गया। जिसके बाद जवंदा जीवित घर नहीं लौट सके।

Views: 94

Comments & Discussions

Be the first to comment on this article!



Latest News

Number of Visitors - 164654