Fri, 31 Jul 2026
G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर भार्गव कैंप लूट केस में पुलिस के हाथ लगी सफलता, आरोपी की पहचान हुई

जालंधर भार्गव कैंप लूट मामले में पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद एक आरोपी की पहचान कर ली है। आरोपी की पहचान करने के बाद पुलिस उसके घर पर रेड करने पहुंची। हालांकि आरोपी घर से फरार चल रहा है।

सुबह 11 बजे के करीब भार्गव कैंप के विजय ज्यूलर नाम की दुकान को लुटेरों ने निशाना बनाया। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता हैकि 3 लुटेरे पिस्तौल और हथियार लेकर दुकान में घुस जाते है। जिसके बाद दुकान मालिक का बेटा घबरा जाता है और चिल्लाने लग जाता है। जिसके बाद एक लुटेरे ने तेजधार हथियार से दुकान के काउंटर का शीशा तोड़ दिया। 

2 मिनट तक लूटते रहे दुकान
काउंटर का शीशा तोड़ने के बाद वहां से गहने निकालने के बाद लुटेरे पिस्तौल दिखाकर उसे जान से मारने की धमकी देने लगे। लुटेरे दुकान मालिक को तिजौरी से नगदी निकालने के लिए कहने लगे। जिसके बाद तिजौरी से नगदी लेने के बाद लुटेरे अन्य सोने के गहने चुराने लग गए। लगातार 2 मिनट तक लुटेरे दुकान से गहने और नगदी लूटते रहे। 

 2 लाख से अधिक नगदी भी ले गए
पीड़ित ने बताया कि लुटेरे 2 लाख से अधिक नगदी और गहने लेकर फरार हो गए। घटना को लेकर इलाका निवासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। लोगों में रोष है कि दिन दहाड़े भरे बाजार में व्यक्ति गन पॉइंट के बल पर नगदी और गहने लेकर फरार हो गए। 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 188579