Sun, 21 Jun 2026
Post Details

पेपर देने गई युवती को भगाकर ले गया युवक, मामला दर्ज पढ़ें पूरी खबर

पेपर देने गई युवती को भगाकर ले गया युवक, मामला दर्ज 

पढ़ें पूरी खबर 

 

जालंधर (राजन) : करतारपुर में कालेज से छात्रा को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में युवक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह कार्रवाई छात्रा के पिता की शिकायत पर दर्ज की है। उसने बताया कि 23 अक्टूबर को बेटी करतारपुर में परीक्षा देने गई थी। सुबह करीब 8:45 बजे बेटी को कालेज छोड़ने गया था। दोपहर लगभग 2:30 बजे जब उसे लेने पहुंचा तो बेटी कालेज से बाहर नहीं आई। बाद में पता चला कि मोहल्ला नई कोठी सराय

खास के रहने वाले गौरव गिल उसे बहला-फुसलाकर कहीं ले गया है। थाना करतारपुर पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की तरफ से कालेज में सीसीटीवी कैमरे चेक करने के साथ- साथ कालेज स्टाफ से पूछताछ की जा रही है। परिवार ने पुलिस से बेटी को जल्द बरामद करने की मांग की है। वहीं, पुलिस ने आश्वासन दिया कि आरोपित को जल्द गिरफ्तार करके छात्रा को सुरक्षित परिवार को सौंपा जाएगा।

Views: 83

Comments & Discussions

Be the first to comment on this article!



Latest News

Number of Visitors - 168472