Fri, 31 Jul 2026
G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पाकिस्तान में अचानक गायब हुई भारतीय महिला… जांच में निकला चौंकाने वाला सच!

पाकिस्तान दर्शन के लिए गए भारतीय सिख श्रद्धालुओं के जत्थे से गायब हुई कपूरथला की महिला सरबजीत कौर का मामला अब रहस्य नहीं रहा। जांच में सामने आया है कि सरबजीत कौर लापता नहीं थीं, बल्कि उन्होंने पाकिस्तान में निकाह कर लिया और अपना नाम बदलकर नूर हुसैन रख लिया है।

श्रद्धालुओं का जत्था गया था पाकिस्तान 
4 नवंबर को कुल 1,932 भारतीय श्रद्धालु श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर अटारी बॉर्डर से पाकिस्तान गए थे। दस दिन बाद जत्था लौटा तो 1,922 श्रद्धालु ही भारत पहुंचे। सरबजीत कौर उनके साथ वापस नहीं आईं, जिसके बाद उन्हें “लापता” घोषित किया गया।

जांच में खुला पूरा राज़
जांच एजेंसियों को सबसे बड़ा सुराग सरबजीत के पाकिस्तानी इमिग्रेशन फॉर्म से मिला, जिसमें राष्ट्रीयता और पासपोर्ट नंबर खाली छोड़ा गया था। इससे शक गहरा गया। भारतीय एजेंसियों ने पाकिस्तान के अधिकारियों से संपर्क किया और जांच आगे बढ़ाई। पता चला कि सरबजीत ने पाकिस्तान में निकाह कर लिया और अपना नया नाम ‘नूर हुसैन’ रख लिया है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 188406