कफ सिरप खरीदने के नियम बदले, अब डॉक्टर के पर्चे के बिना नहीं मिलेगी दवा
शहर में कल निकाला जाएगा एकता मार्च
पढ़ें पूरी खबर
जालंधर (राजन) : जालंधर सरदार वल्लभभाई पटेल के 150वें जन्म दिवस के अवसर पर माई भारत जालंधर और युवा मामले एवं खेल मंत्रालय के सहयोग से एकता मार्च का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) अमनिंदर कौर बराड़ ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी दी। यह एकता मार्च 21 नवंबर को एपीजे इंस्टीट्यूट से प्रारंभ होकर नगर निगम कार्यालय पर समाप्त होगा।
इसका उद्देश्य सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को याद करना है, जिन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अमनिंदर कौर बराड़ ने कहा कि यह मार्च देश की एकता, भाईचारे और सामूहिक जिम्मेदारी के संदेश को युवाओं में मजबूत करने का प्रयास है। उन्होंने छात्रों और युवाओं से बड़ी संख्या में भाग लेने की अपील की।
Comments & Discussions
Be the first to comment on this article!