कफ सिरप खरीदने के नियम बदले, अब डॉक्टर के पर्चे के बिना नहीं मिलेगी दवा
इस दिन रिलीज होगा सिद्धू मूसेवाला का नए गाना
पंजाब (राजन):दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के फैंस का इंतजार अब खत्म हो गया है। मूसेवाला का नया गाना जल्द ही रिलीज होने वाला है। जिसे लेकर बलकौर सिंह सिद्धू ने जानकारी सांझा की है। बलकौर सिद्धू ने बताया कि 30 नवंबर तक सिद्धू मूसेवाला का नया गाना रिलीज हो सकता है।
बलकौर सिंह के अनुसार गाने की शूटिंग पूरी हो चुकी है और फिलहाल अंतिम एडिटिंग का काम जारी है। उन्होंने कहा कि जैसे ही तकनीकी प्रक्रिया खत्म होगी, गाना निर्धारित समय पर जारी कर दिया जाएगा।
जिसके बाद सिद्धू मूसेवाला के चाहने वालों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। दुनियाभर के फैंस उनके गाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Comments & Discussions
Be the first to comment on this article!