Fri, 31 Jul 2026
G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

रैली के दौरान AAP विधायक पर जूते से हमला, घटना के बाद मची अफरा-तफरी

गुजरात के जामनगर में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और विसावदर से विधायक गोपाल इटालिया की जनसभा उस समय तनावपूर्ण हो गई, जब भीड़ में मौजूद एक व्यक्ति ने मंच की ओर जूता फेंक दिया। घटना के तुरंत बाद सभा स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। हमलावर की पहचान कांग्रेस पार्टी के एक कार्यकर्ता के रूप में हुई है। इटालिया अपने समर्थकों के बीच भाषण दे रहे थे, तभी आरोपी ने अचानक उन पर जूता फेंककर हमला किया।

AAP कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा
हमले के बाद मौके पर मौजूद AAP कार्यकर्ता भड़क उठे। उन्होंने आरोपी को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। कुछ देर तक दोनों पक्षों के समर्थकों में कहासुनी और धक्का-मुक्की जारी रही।

सियासी तापमान बढ़ा
घटना के बाद स्थानीय राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। रैली में हुए इस हमले को लेकर दोनों दलों के बीच बयानबाज़ी शुरू हो गई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 188744