Wed, 17 Jun 2026
Post Details

राजेश बाघा ने वंगला देश में हिंदू युवकों की हत्याऔं की निंदा की ।

बांग्लादेश में दीपू चंद्र दास के बाद अमृत मंडल उर्फ सम्राट और अनुसूचित जाति के हिंदू युवक की पीट-पीटकर हत्या की सख्त निंदा करते हैं : राजेश बाघा*

जालंधर तिथि 30 दिसंबर (सोनू) : बांग्लादेश में दीपू चंद्र दास के बाद अमृत मंडल उर्फ सम्राट और अनुसूचित जाति के हिंदू युवक की पीट-पीटकर हत्या की सख्त निंदा करते हैं राजेश बाघा पूर्व चेयरमैन पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग और उपाध्यक्ष बीजेपी पंजाब और मुख्य संरक्षक पाथवे ग्लोबल अलायंस और राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रिटिश रविदासिया हेरिटेज फाउंडेशन (यूनाइटेड किंगडम) और उन्होंने कहा बांग्लादेश में अनुसूचित जाति सामाज के हिंदूओं लेकर जारी हिंसा कम होने का नाम नहीं ले रही है। बांग्लादेश में हिंदूओं पर लगातार हो रहे प्रताड़ना से अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर नई चिंताएं पैदा हो गई हैं। हाल ही बांग्लादेश में अनुसूचित जाति के हिंदू युवकर दीपू चंद्र दास की पीट-पीटकर हत्या के बाद एक और हिंदू युवक को भीड़ ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया है। बांग्लादेश में अनुसूचित जाति के हिंदूओं पर हो रहे अत्याचार के चलते दीपू चंद्र दास के बाद अमृत मंडल की हत्या बांग्लादेश में हिंदू युवकर दीपू चंद्र दास के बाद अब राजबारी जिले में बुधवार रात 11 बजे पांग्शा उपजिला के होसैंडांगा पुराने बाजार में 29 वर्षीय अमृत मंडल उर्फ सम्राट की स्थानीय लोगों के एक समूह ने हत्या कर दी। बांग्लादेशी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार अमृत मंडल राजबारी के पांगशा इलाके के होसेनडांगा गांव का निवासी था। और उन्होंने भारत सरकार से मांग की SC समाज के बांग्लादेश में रहने वाले नौजवानों की सुरक्षा के लिए बांग्लादेश सरकार पर दबाव डाले।

Views: 189

Comments & Discussions

Be the first to comment on this article!



Latest News

Number of Visitors - 167449