Fri, 31 Jul 2026
G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

उत्तराखंड में बड़ा सड़क हादसा, बस खाई में समाई; 7 की मौत, कई गंभीर

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। भिकियासैंण-रामनगर मार्ग पर शीलापानी क्षेत्र के पास यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर करीब 160 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 12 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

द्वाराहाट से रामनगर जा रही थी बस
मिली जानकारी के अनुसार बस द्वाराहाट से भिकियासैंण और बासोट होते हुए रामनगर जा रही थी। सुबह करीब 8 बजे जैसे ही बस शीलापानी (विनायक क्षेत्र) के पास पहुंची, ड्राइवर का अचानक बस से नियंत्रण खो गया और बस गहरी खाई में गिर गई। हादसे के वक्त बस में बड़ी संख्या में यात्री सवार थे।

घटना की सूचना मिलते ही मचा हड़कंप
हादसे की जानकारी मिलते ही प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिस के साथ एसडीआरएफ की टीम भी पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। दुर्गम पहाड़ी इलाका होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

घायलों का अस्पतालों में इलाज जारी
हादसे में घायल लोगों को प्राथमिक इलाज के लिए भिकियासैंण के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दो गंभीर घायलों को रामनगर के राम दत्त जोशी राजकीय संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया। हालत नाजुक होने पर दो यात्रियों को हेलिकॉप्टर के जरिए AIIMS ऋषिकेश रेफर किया गया है। डॉक्टरों की टीम घायलों की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

हादसे के कारणों की जांच में जुटा प्रशासन
प्रशासन की ओर से हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती तौर पर ड्राइवर के बस से नियंत्रण खोने की बात सामने आ रही है, हालांकि विस्तृत जांच के बाद ही वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 188150