Wed, 17 Jun 2026
Post Details

1196 कर्मचारीयों की भर्ती को रोस्टर सिस्टम द्वारा करने पर नगर निगम की यूनियनों में भारी रोष यूनियनें कर सकती है संघर्ष : :सन्नी सहोता

जालंधर आज तिथि 11 जनवरी (सोनू) : आज सफाई मजदूर फेडरेशन पंजाब के जरनल सैक्ट्री सन्नी सहोता की अध्यक्षता में नगर निगम की यूनियनों के प्रधानों की एक विशेष मीटिंग सफाई मजदूर फेडरेशन के कार्यालया में की गई। फेडरेशन के जरनल सैक्ट्री सन्नी सहोता ने बताया की 1196 दर्जा चार कर्मचारीयों की भर्ती के लिए सफाई सेवकों सीवरमैनो ने अपनी संबंधित यूनियनों को साथ लेकर पंजाब भर में संघर्ष किया और संघर्ष के माध्यम से दर्जाचार कर्मचारीयों की भर्ती को भर्ती बोर्ड पंजाब से हटा कर नगर निगमों द्वारा दर्जा चार कर्मचारीयों की भर्ती की मंजूरी स्थानक सरकार से करवाई। अब जब भर्ती होने जा रही है तो  सभी कैटागरियों के लोगों को दर्जाचार कर्मचारीयों की भर्ती में शामिल कर लिया गया है। हमारी यूनियनों ने नगर निगम के कमिश्नर श्री संदीप ऋषि के साथ मीटिंग कर रोष व्यक्त किया था और लिखित में मांग की गई थी की सफाई सेवक तथा सीवरमैनो की भर्ती में रोस्टर सिस्टम लागु न किया जाए लेकिन हमारी मांग पर कोई तबज्जों नहीं दी गई। जबकि इस भर्ती को करवाने के लिए सफाई सेवकों तथा सीवरमैनो ने कई साल संघर्ष करके इसे सरकार से मंजूर करवाया है। जिस पर सर्वप्रथम वाल्मीकि समाज का हक्क बनता है। अगर नगर निगम ने हमारी मंग को सोमवार तक न माना तो हमारी सभी यूनियानें संघर्ष करने के लिए मज़बूर होंगी जिसकी सारी जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की होंगी। मीटिंग में शामिल सैनिटरी सुपरवाइजर यूनियन के प्रधान सन्नी सेठी,निगम सफाई मजदूर यूनियन के प्रधान गौरव गिल,सैनिटरी इंस्पेक्टर एसोसिएशन के प्रधान रमणजीत सिंह, क्लैरिकल स्टाफ यूनियन के प्रधान विक्की सहोता, कर्मचारी तालमेल कमेटी के चेयरमैन पवन अग्निहोत्री, नगर निगम लेबर एन्ड टैक्निकल कर्मचारी यूनियन के प्रधान सोमनाथ मोहतपुरी,वाटर सप्लाई एन्ड टैक्निकल कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष गुरबिंदर सिंह,वाटर सप्लाई रिकवरी स्टाफ के प्रधान हरजीत बॉबी,नगर निगम फिटर कूली कर्मचारी यूनियन के प्रधान गुरप्रीत गोपी,फायर ब्रिगेड कर्मचारी यूनियन के प्रधान राजिंदर सहोता, सीवरमैन कर्मचारी यूनियन के प्रधान राजू छोटा,ड्राइवर एवं जेसीबी ऑपरेटर यूनियन के प्रधान अनिल सभरवाल,सेवादार कर्मचारी यूनियन के प्रधान सचिन बत्रा,सफाई मजदूर यूनियन के प्रधान प्रदीप सर्वटे,नगर निगम कर्मचारी दल पंजाब के प्रधान विनोद सहोता,रजिन्दर सभरवाल,    बंटी थापर,हरिबंश सिधु, शाम लाल गिल,जोंटी सर्वटे,अमर कल्याण, करण थापर,गौरव सभरवाल, अनुप गिल,मनोज सभरवाल,विक्रम,जोन्नी आदि शामिल हुए।

Views: 41

Comments & Discussions

Be the first to comment on this article!



Latest News

Number of Visitors - 167441