Sat, 13 Jun 2026
Post Details

जालन्धर रेलवे स्टेशन को सुंदर बनाने का कार्य शुरू

 

*देश की आजादी के बाद पहली बार मोदी सरकार ने जालंधर के रेलवे स्टेशन को भव्य सुंदर बनवाने का कार्य शुरू करवाया-भाजपा नेता*

*भाजपा जिलाध्यक्ष समेत प्रदेश एवं जिला महामंत्री ने डी.आर.एम के साथ कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों का किया नरीक्षण*

जलांधर(  )केंद्र सरकार के अमृत भारत योजना के अंतर्गत जलांधर कैंट स्टेशन के पुनर्विकास का शिलान्यास कल देश के प्रधानमंत्री श्री नरिंद्र मोदी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये किया जायेगा।इस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर रेलवे डी आर एम फ़िरोज़पुर संजय साहू,डी सी ई अभिनव गर्ग,ए ड़ी एम पुनीत सिंह,ज़िला भाजपाअध्यक्ष सुशील शर्मा,प्रदेश महामंत्री राजेश बाघा, ज़िला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की आदि ने रेलवे स्टेशन स्थल का नरीक्षण किया।इस अवसर पर सभी भाजपा नेताओं ने कहा कि देश की आजादी के बाद पहली बार मोदी सरकार ने जालंधर कैंट के रेलवे स्टेशन को भव्य सुंदर बनवाने के लिये इसके पुनर्विकास का कार्य शुरू करवाया है।जिसको लेकर शहरवासीओ मे खुशी की लहर चल पड़ी है।सभी लोगो ने शहर मे चर्चा शुरू कर दी है की जो कार्य कांग्रस ने कभी नही किया वो काम भाजपा की मोदी सरकार ने करके दिखाया है।भाजपा नेताओ ने बताया की जलांधर स्टेशन को पूरे पंजाब का भव्य स्टेशन बनाने के लिये 99 करोड़ रुपये का तोहफा जालंधर वासियो के लिये बहुत गर्व की बात है।उन्होंने कहा कि रविवार के कार्यक्रम पूरे देश लिये ऐतिहासिक होंगे।क्युकी नरेंद्र मोदी जी एक साथ पूरे देश मे अमृत भारत स्टेशन योजना के अन्तर्गत 508 व पंजाब के 22 स्टेशनो को भव्य सुंदर बनाने का उद्घाटन एक साथ करेंगे।इस अवसर पर ज़िला उपाध्यक्ष दविंदर भारद्वाज,अरुण शर्मा,अनुज शारदा,दिनेश खन्ना,सनी बांसल आदि उपस्थित थे।

Views: 19

Comments & Discussions

Be the first to comment on this article!



Latest News

Number of Visitors - 166545