कफ सिरप खरीदने के नियम बदले, अब डॉक्टर के पर्चे के बिना नहीं मिलेगी दवा
News Riders Tv: 16 जनवरी की रात उनकी कार दीवार तोड़कर 30 फीट गहरे पानी से भरे गड्ढे में जा गिरी थी। कार डूबने के दौरान युवराज छत पर चढ़कर करीब 80 मिनट तक मदद की गुहार लगाते रहे और अपने पिता को फोन पर आखिरी बार कहा, "पापा, मुझे बचा लो... मैं मरना नहीं चाहता".
घटनास्थल पर पुलिस और दमकल विभाग की टीमें पहुंचीं, लेकिन घने कोहरे, बर्फीले पानी और गड्ढे में लोहे की सरिया होने के कारण कोई भी तुरंत पानी में उतर नहीं सका। युवराज ने रात 12:20 बजे पिता को सूचना दी थी, लेकिन करीब 1:45 बजे उनकी आवाज आनी बंद हो गई और वह कार समेत डूब गए। एनडीआरएफ की टीम के पहुंचने तक बहुत देर हो चुकी थी। कई घंटों के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सुबह 4:30 बजे उनका शव बरामद किया गया.
Comments & Discussions
Be the first to comment on this article!