BREAKING : असम में वायुसेना स्टेशन पर बड़ा हादसा, लैंडिंग के वक्त क्रैश हुआ सैन्य विमान
जालंधर में सोमवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 9 बजे, ट्रकों की एंट्री बैन होने के बावजूद एक ओवरलोड ट्रक शहर में प्रवेश कर गया। टांडा फाटक के पास पहुंचते ही ट्रक अचानक बेकाबू हो गया और सड़क पर आड़ा-तिरछा हो गया। गनीमत यह रही कि ट्रक किसी अन्य वाहन पर नहीं पलटा, नहीं तो जान-माल का भारी नुकसान हो सकता था।
ट्रेन आने के दौरान बंद हो रहा था फाटक
घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि टांडा फाटक पर ट्रेन आने के चलते गेटमैन फाटक बंद कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार में आया ओवरलोड ट्रक फाटक के पास नियंत्रण खो बैठा और वहीं फंस गया। हादसे के बाद कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। फिलहाल क्रेन की मदद से ट्रक को फाटक के पास से हटाया जा रहा है।
शॉर्टकट बना हादसों की वजह
स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि ट्रक चालक नकोदर रोड और कपूरथला रोड की ओर जाने के लिए टांडा फाटक को शॉर्टकट के रूप में इस्तेमाल करते हैं। भारी और ओवरलोड ट्रकों के इस रास्ते से गुजरने के कारण किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की है कि शहर में ट्रकों की एंट्री को लेकर नियमों को सख्ती से लागू किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
Comments & Discussions
Be the first to comment on this article!