Wed, 17 Jun 2026
Post Details

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा को उनके शानदार क्रिकेट करियर और बेहतरीन नेतृत्व क्षमता के लिए बड़ा सम्मान मिलने जा रहा है.

News Riders Tv:  अजिंक्य डी वाई पाटिल यूनिवर्सिटी (ADYPU), पुणे अपने 10वें दीक्षांत समारोह के दौरान रोहित शर्मा को मानद डॉक्टरेट (D.Litt.) से सम्मानित करेगा.

अजिंक्य डी वाई पाटिल यूनिवर्सिटी ने बुधवार को इस बात की आधिकारिक घोषणा की. यह दीक्षांत समारोह शनिवार (24 जनवरी) को पुणे में आयोजित होगा और इसे एक भव्य व स्टार-स्टडेड इवेंट बताया जा रहा है, जिसमें रोहित शर्मा आकर्षण का मुख्य केंद्र होंगे.

अजिंक्य डी वाई पाटिल यूनिवर्सिटी की ओर से जारी बयान में कहा गया, "क्रिकेट फैन्स उन्हें ‘हिटमैन’ के नाम से जानते हैं, लेकिन यह दीक्षांत समारोह रोहित शर्मा के जीवन का एक अलग और खास पड़ाव है."

यह समारोह अजिंक्य डी वाई पाटिल यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट और चांसलर डॉ. अजिंक्य डी वाई पाटिल की अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा. इस दौरान रोहित शर्मा को क्रिकेट में उनके अतुलनीय योगदान और विश्व स्तर पर उनके प्रेरणादायक नेतृत्व के लिए सम्मानित किया जाएगा.

Views: 17

Comments & Discussions

Be the first to comment on this article!



Latest News

Number of Visitors - 167468