Wed, 17 Jun 2026
Post Details

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का हुआ निधन

News Riders Tv: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का विमान बुधवार सुबह बारामती में हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में अजित पवार की मौत हो गई। विमान में उनके साथ पांच अन्य लोग भी सवार थे। हादसे के बाद घायलों को इलाज के लिए बारामती अस्पताल लाया गया। इस हादसे के बाद महाराष्ट्र सहित पूरे देश में शोक की लहर है। हादसे की खबर आते ही सुप्रिया सुले, सुनेत्र पवार और पार्थ पवार बारामती के लिए रवाना हो गए। डीजीसीए का कहना है कि विमान में सवार सभी छह लोगों की मौत हो गई है। विमान में पायलट के अलावा पांच लोग सवार थे। हादसे होते ही आस-पास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल से निकाला। जानकारी के मुताबिक विमान हादसा सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर हुआ।

 

Views: 22

Comments & Discussions

Be the first to comment on this article!



Latest News

Number of Visitors - 167398