Wed, 17 Jun 2026
Post Details

Stock Market Crash: बजट पर शेयर बाजार धड़ाम, लोगों के 8 लाख करोड़ डूबे

केंद्रीय बजट पेश होते ही शेयर बाजार को यह रास नहीं आया और एक बार फिर भारी बिकवाली से कोहराम मच गया। बजट भाषण के दौरान ही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में तेज गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी में अचानक आई इस गिरावट से दिग्गज कंपनियों के शेयर ताश के पत्तों की तरह बिखर गए।

बजट भाषण के बीच अचानक टूटा बाजार
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स बजट से पहले अपने पिछले बंद 82,269 के मुकाबले बढ़त के साथ 82,388.97 पर खुला था। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट भाषण के दौरान बाजार में उतार-चढ़ाव बना रहा, लेकिन बजट खत्म होते-होते अचानक बिकवाली इतनी तेज हुई कि सेंसेक्स एक झटके में करीब 2370 अंक टूट गया।

निफ्टी ने भी लगाया बड़ा गोता
सेंसेक्स की तरह ही एनएसई निफ्टी की हालत भी खराब नजर आई। शुरुआती उतार-चढ़ाव के बाद निफ्टी में तेज गिरावट आई और यह करीब 750 अंक फिसलकर कारोबार करता दिखा। बजट से निवेशकों को जिस तरह की उम्मीद थी, बाजार का रुख उसके बिल्कुल उलट नजर आया।

दिग्गज शेयरों में भारी गिरावट
मार्केट क्रैश का असर बड़ी-बड़ी कंपनियों पर भी पड़ा। रिलायंस इंडस्ट्रीज, बीईएल और अडानी पोर्ट्स समेत कई दिग्गज शेयरों में तेज गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशकों की चिंता और बढ़ गई।

मिनटों में डूबे 8 लाख करोड़ रुपये
इस तेज गिरावट का सबसे बड़ा असर निवेशकों की संपत्ति पर पड़ा। बीएसई के मार्केट कैपिटलाइजेशन के आंकड़ों के मुताबिक, बीते सप्ताह शुक्रवार को जहां बीएसई का मार्केट कैप करीब 460 लाख करोड़ रुपये था, वहीं बजट के दिन गिरावट के बाद यह घटकर करीब 452 लाख करोड़ रुपये रह गया। यानी कुछ ही मिनटों में निवेशकों के करीब 8 लाख करोड़ रुपये डूब गए।

Views: 39

Comments & Discussions

Be the first to comment on this article!



Latest News

Number of Visitors - 167398