Thu, 04 Jun 2026
Post Details

बिक्रम मजीठिया से मिलने पहुंचे ब्यास डेरा प्रमुख, कहा- वह मेरे दोस्त, आगे भी मिलता रहूंगा; Video

पटियाला के नाभा जेल में बंद अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया से मुलाकातों का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में आज डेरा राधा स्वामी सत्संग ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों विशेष रूप से नाभा जेल पहुंचे। मुलाकात करने के बाद उन्होंने कहा कि मजीठिया पर लगे आरोप गलत हैं।

मजीठिया मेरे दोस्त, उनसे मिलता रहूंगा
डेरा प्रमुख ने कहा कि मजीठिया मेरे दोस्त हैं और मैं उनसे मिलता रहूंगा। सभी अंदरुनी बातें नहीं की जा सकती, वह खुश हैं। उन्होंने आगे कहा कि रिश्तेदारी अपनी जगह, सरकार अपनी जगह। मजीठिया पर लगे ड्रग्स के सभी आरोप झूठे और गलत हैं। किसी पर कमेंट करना शोभा नहीं देता है।

दूसरी बार मिलने पहुंचे हैं डेरा प्रमुख
डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों दूसरी बार बिक्रम सिंह मजीठिया से मुलाकात करने नाभा जेल पहुंचे हैं। जब बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों जेल के मुख्य द्वार पर पहुंचे, तो वहां मौजूद जेल अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

आय से अधिक संपत्ति के केस में जेल में बंद हैं
गौरतलब है कि बिक्रम सिंह मजीठिया इस समय आय से अधिक संपत्ति के मामले में न्यायिक हिरासत में नाभा जेल में बंद हैं। बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से पहले, तीन दिन पूर्व शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल भी नाभा जेल पहुंचकर मजीठिया से मुलाकात कर चुके हैं। इन मुलाकातों को लेकर राजनीतिक और धार्मिक गलियारों में काफी चर्चा बनी हुई है।

Views: 36

Comments & Discussions

Be the first to comment on this article!



Latest News

Number of Visitors - 164664