Wed, 17 Jun 2026
Post Details

सलमान खान शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए।

News Riders Tv: जैसे ही संगठन ने अपना सौवां साल मनाया, आरएसएस ने 'संघ यात्रा के 100 साल: नए क्षितिज' थीम पर दो दिन की लेक्चर सीरीज ऑर्गनाइज की। इस मौके पर सलमान कड़ी सुरक्षा के बीच वेन्यू पर पहुंचे, तो उत्साहित भीड़ एक्टर के साथ तस्वीरें लेने की कोशिश की। इस खास मौके पर दिग्गज एक्ट्रेस हेमा मालिनी और पूनम ढिल्लों भी शामिल हुईं

आरएसएस के फेसबुक पेज के मुताबिक, यह कार्यक्रम संगठन की जर्नी और समाज में उसकी भूमिका पर विचार करने का एक प्रयास है। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने सलमान की जबरदस्त लोकप्रियता के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि कॉलेज के छात्र उन्हें कॉपी करते हैं, भले ही उन्हें इसका कारण पता न हो।

सलमान हाल ही में कम समय के नोटिस पर जैकी श्रॉफ के जन्मदिन के सेलिब्रेशन में शामिल हुए। घई ने फोटो-शेयरिंग ऐप पर लिखा, 'सच में सलमान खान सबसे अच्छे स्टार्स में से एक हैं जो अपने सीनियर्स का मन, दिल और हाव-भाव से भी सम्मान करते हैं।

Views: 34

Comments & Discussions

Be the first to comment on this article!



Latest News

Number of Visitors - 167387