Wed, 17 Jun 2026
Post Details

श्रीगंगानगर में आज सुबह पुलिस महकमे से एक बेहद दुखद खबर सामने आई.

News Riders Tv:  दुर्गा मंदिर के आसपास पायल थियेटर रोड स्थित एक चौराहे पर तड़के करीब 5 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें महिला थाना प्रभारी सीआई ज्योति नायक की मौत हो गई.

बताया जा रहा है कि सीआई ज्योति नायक सुबह गश्त पर थीं. इसी दौरान पायल थियेटर की ओर से आ रही हरियाणा नंबर की एक कार ने उनकी पुलिस जीप को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उनकी गाड़ी पलट गई और वे गाड़ी के नीचे सिर के बल दब गईं, जिससे मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई.

 

Views: 22

Comments & Discussions

Be the first to comment on this article!



Latest News

Number of Visitors - 167378