Wed, 17 Jun 2026
Post Details

कोन हा राव इंद्रजीत सिंह यादव

News Riders Tv: अपने कॉमिक रोल्स के लिए मशहूर राजपाल यादव सरेंडर करने के बाद से तिहाड़ जेल में सजा काट रहे हैं. उनपर 9 करोड़ का कर्ज है, जिसे चुकाने के लिए कई हस्तियां सामने आ रही हैं. अब इनमें राव इंद्रजीत सिंह यादव का भी नाम शामिल हो गया है.

'भूल भुलैया', 'हंगामा' और 'वेलकम' जैसी फिल्मों में अपने यादगार रोल्स के लिए मशहूर राजपाल यादव इन दिनों निजी जीवन में एक कठिन दौर से गुजर रहे हैं. पर्दे पर उनके रोल्स हंसी से भरपूर रहे हैं, लेकिन हाल ही में वो कानूनी और आर्थिक संघर्षों से घिर गए. एक्टर को 9 करोड़ के चेक बाउंस के मामले में तिहाड़ जेल भेजा गया है. सरेंडर करने के बाद वो वहीं अपनी जेल की सजा काट रहे हैं. कई बॉलीवुड हस्तियों ने आगे आकर मदद का हाथ बढ़ाया और उन्हें कुछ पैसे देने का भी ऐलान किया. इस बीच, राव इंद्रजीत सिंह यादव ने भी राजपाल यादव को 1.11 करोड़ रुपये देने के लिए कहा है.

Views: 27

Comments & Discussions

Be the first to comment on this article!



Latest News

Number of Visitors - 167378