Thu, 04 Jun 2026
Post Details

पाकिस्तान से सरबजीत कौर की नई वीडियो, निकाह करके खुश हूं; ये मेरा सच्चा प्यार

पंजाब से धार्मिक जत्थे के साथ पाकिस्तान गई सरबजीत कौर की रिहाई के बाद अब उनका एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सरबजीत बेहद खुश नजर आ रही हैं और उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि वह अब भारत लौटने के बजाय अपनी पूरी जिंदगी पाकिस्तान में ही गुजारना चाहती हैं।

8 साल पुराना है 'सच्चा प्यार'
वीडियो में सरबजीत कौर अपने पाकिस्तानी पति नासिक के साथ नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने प्यार की कहानी बयां करते हुए कहा कि यह कोई हाल-फिलहाल का रिश्ता नहीं है, बल्कि वह पिछले 8 साल से नासिक के साथ जुड़ी हुई हैं। सरबजीत ने भावुक होते हुए कहा, "अगर सच्चा प्यार होता है, तो दिल में यह यकीन रहता है कि एक दिन जरूर मिलेंगे। मेरा प्यार इतना गहरा है कि अगर मेरे मुंह में दांत भी न रहते (बुढ़ापा आ जाता), तब भी मैं पाकिस्तान जरूर आती।"

10 दिन के जत्थे में गई थीं, फिर नहीं लौटीं
गौरतलब है कि सरबजीत कौर 4 नवंबर 2025 को श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर भारतीय श्रद्धालुओं के जत्थे के साथ पाकिस्तान गई थीं। जत्थे को 10 दिन बाद वापस भारत लौटना था, लेकिन सरबजीत कौर पाकिस्तान में ही रुक गईं। इस मामले ने उस वक्त काफी तूल पकड़ा था जब उनकी रिहाई और सुरक्षा को लेकर कानूनी प्रक्रिया शुरू हुई।

बाकी जिंदगी पाकिस्तान में बिताने का फैसला
सरबजीत ने वीडियो में कहा कि अब उनके मन में भारत लौटने की कोई इच्छा नहीं है। वह पाकिस्तान में नासिक के साथ अपनी बाकी जिंदगी बेहद खुश और प्रसन्न रहकर बिताना चाहती हैं। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान में उन्हें बहुत प्यार मिला है और वह अब इस नए जीवन से पूरी तरह संतुष्ट हैं।

Views: 29

Comments & Discussions

Be the first to comment on this article!



Latest News

Number of Visitors - 164662