Fri, 31 Jul 2026
G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

आतिशी केस में दिल्ली विधानसभा सख्त, पंजाब DGP-जालंधर CP से मांगा जवाब

दिल्ली विधानसभा ने आतिशी से जुड़े विवादित वीडियो मामले में पंजाब प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ सख्त तेवर अपना लिए हैं। विधानसभा की विशेषाधिकार समिति ने पंजाब के एडिशनल सेक्रेटरी (होम मिनिस्ट्री), डीजीपी पंजाब और जालंधर के पुलिस कमिश्नर को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। अधिकारियों को फटकार लगाते हुए पूछा गया है कि 12 फरवरी की समय सीमा बीत जाने के बाद भी अब तक इस मामले में रिपोर्ट क्यों नहीं सौंपी गई।

20 फरवरी तक का अल्टीमेटम
दिल्ली विधानसभा ने स्पष्ट कर दिया है कि पंजाब के इन बड़े अधिकारियों के पास अपना पक्ष रखने के लिए अब केवल 20 फरवरी तक का समय है। अगर निर्धारित समय तक जवाब नहीं मिलता है, तो विधानसभा इन अधिकारियों के खिलाफ 'अवमानना की कार्यवाही' शुरू कर देगी।   

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 188467