Fri, 31 Jul 2026
G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर में NRI के घर को हमलावरों ने बनाया निशाना, फायरिंग करके फरार

जालंधर के भोगपुर के पास भटनूरा लुबाना गांव में एक NRI परिवार के घर ऊपर फायरिंग की घटना सामने आई है। फायरिंग की घटना के बाद परिवार में डर का माहौल बना हुआ है। इसकी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे हमलावर आते हैं फायरिंग करके फरार हो जाते हैं।

सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि बाइक पर सवार 2 व्यक्ति आते है। जिसके बाद वह दूर ही बाइक खड़ी करके टार्च से घर की पहचान करकते है। इस दौरान हमलावार घर पर पहले एक गोली चलाते है, वहीं कुछ देर बाद दूसरी बार फायरिंग करके बड़े आराम से बाइक पर सवार होकर चले जाते है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 188662