Thu, 30 Jul 2026
Post Details

बरनाला स्टेशन पर अब रुकेगी हाई-स्पीड ट्रेन, रेल यात्रियों को बड़ी राहत

पंजाब में बरनाला के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। रेल मंत्रालय ने पहले घोषित किए गए फैसले को लागू करते हुए आज से वंदे भारत एक्सप्रेस का बरनाला स्टेशन पर स्टॉपेज शुरू कर दिया है। यह जानकारी केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने वीडियो संदेश के जरिए साझा की।

सिर्फ दो मिनट का ठहराव
रवनीत बिट्टू ने कहा कि रेल मंत्रालय ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए फिरोजपुर कैंट–दिल्ली जंक्शन–फिरोजपुर कैंट रूट पर चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को बरनाला (BNN) स्टेशन पर दो मिनट के लिए रोकने का फैसला किया है। यह व्यवस्था 20 फरवरी से प्रभावी हो गई है।

फिलहाल ट्रायल आधार पर फैसला
रेलवे अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह ठहराव अभी एक्सपेरिमेंटल तौर पर दिया गया है। यात्रियों की संख्या, टिकट बुकिंग और स्थानीय प्रतिक्रिया के आधार पर भविष्य में इसे स्थायी बनाए जाने पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। इस स्टॉपेज से बरनाला और आसपास के इलाकों के यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में काफी सुविधा मिलेगी और उन्हें अब अन्य शहरों तक जाने की जरूरत कम पड़ेगी।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 188078