जालंधर में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, 200 से ज्यादा फर्जी नियुक्ति पत्र बरामद
जालंधर आज तिथि 22 फ़रवरी (सोनू) : शिव सेना समाजवादी की एक विशेष बैठक, मधुवन कालोनी वसती बावा खेल पार्टी कार्यलय में उत्तर भारत के सीनीयर उप प्रधान राजेश रिंकू की अध्यक्षता में हुई जिसमे राजेश रिंकू ने कहा कि पंजाब पाँच दरियाओं की धरती है और अब पंजाब में नशों का 6वां दरिया वह रहा है जो कि आज की पीढ़ी को खोखला करता जा रहा है नशों के खिलाफ हम सभी को एक जुट हो कर आगे आना चाहिए ताकि पंजाब में नशा खत्म हो सके पंजाब के नौजवानों से भी अपील है कि वो नशे से दूर रहे |
पंजाब सरकार पंजाब से नशा खत्म करने में विलकुल विफल हो चुकी है, रिंकू ने कहा कि पंजाब में राष्ट्रपति शासन लग जाना चाहिए । इस मौके पर सौरव कुमार, ओम कुमार,परमजीत सिंह, अजीत, मुनीष कुमार, रवि कुमार, महिला विंग से करतारपुर उप प्रमुख गगनदीप आदि शिव सैनिक शामिल हुए ।
।
Comments & Discussions
Be the first to comment on this article!