Fri, 31 Jul 2026
G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

आनन्द माधव एवं छत्रपति यादव ने अपनें संयुक्त हस्ताक्षर से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड्गे जी को  पत्र लिखा ।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्वाचित सदस्यों का निष्कासन प्रादेशिक इकाई के अधिकार क्षेत्र से वाहर वताया।

पटना- 23 फ़रवरी (सोनू) :  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य आनन्द माधव एवं छत्रपति यादव ने अपनें संयुक्त हस्ताक्षर से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड्गे जी को एक पत्र लिखकर यह पूछा है कि- क्या राज्य इकाई का अधिकार क्षेत्र राष्ट्रीय अध्यक्ष के अधिकार क्षेत्र से उपर है? एवं 
क्या वे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्वाचित सदस्यों का निष्कासन अपने स्तर से कर सकते हैं?
उन्होंने आग्रह किया है कि हम लोगों से अगर कुछ गलत हुआ है तो इसके लिए माननीय अध्यक्ष अपवे स्तर से एक जाँच समिति का राष्ट्रीय स्तर पर गठन करें। हम लोग उस जाँच समिति के समक्ष अपनी सफ़ाई देनें के लिये प्रस्तुत हैं। समिति अगर हमलोगों की बातों से संतुष्ट नहीं होती है तो वह हमलोगों के निष्कासन के लिये आपके समक्ष अनुशंसा कर सकती है। आगे इन नेताओं ने कहा है कि हमारे नेता श्री राहुल गांधी जी कहते हैं कि ग़लत का कभी साथ मत दो, “डरो मत”, हम उन्हीं के बताये राह पर चल रहे हैं ।
उन्होंने इस पत्र को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, अनुशासन समिति के सदस्य सचिव एवं सांसद तारीक़ अनवर साहब के माध्यम से लिखा है एवं इसकी प्रति नेता, प्रतिपक्ष, लोकसभा श्री राहुल गॉंधी जी को भी दी है।
विदित हो कि कांग्रेस पार्टी के संविधान के अनुसार एआईसीसी सदस्य का निष्कासन राष्ट्रीय अनुशासन समिति के अनुशंसा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष की अनुमति के बाद ही हो सकता है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 188182