Sun, 14 Jun 2026
Post Details

OTT पर अश्लीलता परोसना पड़ा भारी, केंद्र सरकार ने 5 एप्स पर लगाया बैन

भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (MIB) ने अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट के खिलाफ अपनी मुहिम को और तेज कर दिया है। मंगलवार को एक बड़े फैसले के तहत पांच प्रमुख ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स (OTT) को तत्काल प्रभाव से ब्लॉक करने का आदेश जारी किया गया।

इन प्लेटफॉर्म्स की सूची में MoodXVIP, Koyal PlayPro, Digi Movieplex, Feel और Jugnu शामिल हैं। सरकार का स्पष्ट रुख है कि डिजिटल स्पेस में रचनात्मकता के नाम पर परोसी जा रही अश्लीलता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

आईटी एक्ट से जुड़े कानूनों का उल्लंघन
मंत्रालय ने इस सख्त कार्रवाई के पीछे ठोस कानूनी आधार बताया गया है। जांच में पाया गया कि इन प्लेटफॉर्म्स पर दिखाया जा रहा कंटेंट आईटी एक्ट 2000, आईटी नियम 2021 और भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 292 का खुला उल्लंघन कर रहा था। इसके अलावा, इन ऐप्स पर महिलाओं को आपत्तिजनक तरीके से पेश करने वाले कानूनों की भी अनदेखी की जा रही थी।

कई बड़े ऐप्स पर भी लग चुकी है रोक
यह पहली बार नहीं है जब सरकार ने इस तरह की सर्जिकल स्ट्राइक की है। डिजिटल स्वच्छता अभियान के तहत पिछले साल जुलाई में Ullu और एकता कपूर के ALTT समेत 25 प्लेटफॉर्म्स को बैन किया गया था। इससे पहले मार्च 2024 में भी 18 ओटीटी प्लेटफॉर्म, 19 वेबसाइट्स और दर्जनों सोशल मीडिया हैंडल्स पर ताला जड़ा गया था।

Views: 27

Comments & Discussions

Be the first to comment on this article!



Latest News

Number of Visitors - 166578