Tue, 16 Jun 2026
Post Details

देश के इस राज्य में 16 साल से कम बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन

कर्नाटक ने एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर बैन लगा दिया है। यह घोषणा राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धारमैय्या ने बजट सत्र के दौरान विधानसभा में की। सीएम ने कहा कि बच्चों पर मोबाइल फोन और सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव को देखते हुए यह सख्त कदम उठाया गया है।

देश में पहला कदम
कर्नाटक देश का पहला राज्य बन गया है जिसने बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर बैन लगाया। इसके अलावा, गोवा, महाराष्ट्र और बिहार में भी इस दिशा में विचार-विमर्श और स्टेकहोल्डर्स की सलाह ली जा रही है। इन राज्यों में बच्चों के सोशल मीडिया उपयोग पर रोक लगाने को लेकर टास्क फोर्स गठित किया गया है।

केंद्र सरकार की तैयारी
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी पिछले महीने नई दिल्ली में आयोजित AI समिट में कहा था कि भारत में उम्र के अनुसार सोशल मीडिया उपयोग पर बैन लगाने की तैयारी की जा रही है। कई देशों ने यह माना है कि बच्चों की मानसिक और शैक्षणिक सुरक्षा के लिए एज-बेस्ड प्रतिबंध जरूरी हैं। कर्नाटक का यह कदम डिजिटल सुरक्षा और बच्चों की मानसिक स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में एक बड़ा उदाहरण माना जा रहा है। अन्य राज्य भी इस पहल को अपनाने के लिए विचार कर रहे हैं।

Views: 24

Comments & Discussions

Be the first to comment on this article!



Latest News

Number of Visitors - 167358