कफ सिरप खरीदने के नियम बदले, अब डॉक्टर के पर्चे के बिना नहीं मिलेगी दवा
पंजाब में गैस सिलेंडर संकट के बीच बरनाला के गांव शैहना से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां गैस सिलेंडर लेने के लिए लाइन में खड़े 66 वर्षीय भूषण कुमार मित्तल की हार्ट अटैक से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उनका नंबर लाइन में 25वां था।
लोगों के मुताबिक भूषण कुमार मित्तल करीब दो घंटे तक लाइन में खड़े रहे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह जमीन पर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें संभालने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इस घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है और गैस सप्लाई व्यवस्था को लेकर लोगों में नाराजगी भी देखने को मिल रही है।
Comments & Discussions
Be the first to comment on this article!