कफ सिरप खरीदने के नियम बदले, अब डॉक्टर के पर्चे के बिना नहीं मिलेगी दवा
सुरेन्द्र दुबे 9425179527 मध्यप्रदेश सीधी जिले की सबसे बड़ी ख़बर,,,सीधी जिले के गोपत्वानस तहसील हल्का ग्राम मिर्चीवार में पदस्थ पटवारी मुनेन्द्र सिंह भदौरिया को लोकायुक्त पुलिस ने सोमवार सुबह ₹5 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लियामिर्चीवार में पदस्थ पटवारी मुनेन्द्र सिंह भदौरिया को लोकायुक्त पुलिस ने सोमवार सुबह ₹5 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। ग्राम मिर्चीवार निवासी शिकायतकर्ता मुनेश्वर प्रसाद सोनी ने पटवारी पर तीन अलग-अलग राजस्व मामलों के निपटारे के लिए कुल 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था, जिसमें से पहले एक मामले के लिए 25 हजार रुपये ले चुका था और शेष दो मामलों के लिए लगातार पैसों की मांग कर रहा था। परेशान होकर शिकायतकर्ता ने लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद गोपनीय जांच में आरोप सही पाए गए। लोकायुक्त उप पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह परिहार के नेतृत्व में गठित टीम ने सोमवार सुबह करीब 8 बजे शिकायतकर्ता को सीधी शहर के जिला अस्पताल के पास पटवारी के आवास पर 5 हजार रुपये देने के लिए भेजा, जहां रिश्वत लेते ही टीम ने आरोपी को मौके पर पकड़ लिया। लोकायुक्त ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
Comments & Discussions
Be the first to comment on this article!