Wed, 17 Jun 2026
Post Details

BREAKING : बुरे फंसे पूर्व AAP मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर, पुलिस ने दर्ज की FIR

पंजाब के अमृतसर में वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा सुसाइड मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। इस केस में आम आदमी पार्टी के पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर समेत तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने इस मामले में लालजीत सिंह भुल्लर, उनके पिता सुखदेव भुल्लर और सचिव दिलबाग सिंह को आरोपी बनाया है। तीनों पर आत्महत्या के लिए उकसाने, जान से मारने की धमकी देने और साजिश में शामिल होने जैसी गंभीर धाराएं लगाई गई हैं।

पत्नी की शिकायत पर कार्रवाई
यह FIR मृतक गगनदीप सिंह रंधावा की पत्नी उपिंदर कौर की शिकायत के आधार पर देर रात दर्ज की गई। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि भुल्लर ने उनके पति को लगातार धमकाया और मानसिक दबाव बनाया। पत्नी के मुताबिक भुल्लर ने रंधावा को धमकाते हुए कहा कि गैंगस्टर उनके संपर्क में हैं और परिवार को खत्म करना उनके लिए मुश्किल नहीं है। आरोप है कि उन्होंने यह भी कहा कि अगर उनकी शर्तें नहीं मानी गईं तो जिंदा रहने का कोई हक नहीं, जहर खा लो।

21 मार्च को की थी आत्महत्या
गगनदीप सिंह रंधावा ने 21 मार्च की सुबह आत्महत्या कर ली थी। सुसाइड से पहले उन्होंने एक वीडियो भी जारी किया था, जिसने मामले को और गंभीर बना दिया। मामले के सामने आने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तुरंत कार्रवाई करते हुए लालजीत सिंह भुल्लर को मंत्री पद से हटा दिया। इसके बाद विपक्षी दल लगातार उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

Views: 26

Comments & Discussions

Be the first to comment on this article!



Latest News

Number of Visitors - 167468